Friday, April 14, 2023

maa

अपनी भूख, अपना दर्द 
अपनी नींद, अपना चैन...
सब लगा दाव पर
तेरी खोज़ खबर में
लगी रही माँ
दिन और रैन...

कहते हैँ जहाँ न पहुंच सके
ख़ुदा तो
भेजी उसने माँ तेरे ख़ातिर...
सब छोड़ गए तो भी क्या गम है
अंत तलक तेरे साथ 
माँ हैँ न आखिर...

Tuesday, April 11, 2023

पराकाष्ठा

मेरे प्रेम की पराकाष्ठा तुम हो
मेरी ईश्वर पर आस्था तुम हो
कभी न टूटने वाला वास्ता तुम हो
मुझे मेरे से मिलाने का रास्ता तुम हो।
BY the way