Friday, December 29, 2023

Nya saal

नए साल के, नए दिवस पर
इस नए साल के नए दिवस पर 
 नया होना है हमको....
यूं तो 
 हम कुछ भी हो सकते है 
कोई नव सुधार भी
कर्मठ भी, जागरूक भी,
धैर्यवान या उदार भी

तो सोचो इस साल पर
क्या होना है हमको....
नए साल के नए दिवस पर
नया होना है हमको..

मत सोचो एक बार कि
क्या पाया है हमने
चलो इस बार 
कुछ खो कर देखे 
आलस खोना, अहंकार खोना
क्रोध खोना, दुर्व्यवहार खोना
और भी ऐसे ना जाने
क्या क्या खोना है हमको....
नए साल के नए दिवस पर
नया होना है हमको....

कहते है जो बोओगे वह पाओगे
बोया पेड़ बबूल का तो आम थोड़ी
ही खाओगे
उत्साह, धीरज, उल्लास
कार्यशीलता,
विन्रमता,मिठास,
मित्रता और कुछ दया
इस बार बोना है हमको
नए साल के नए दिवस पर
नया होना है हमको।

BY the way 

Thursday, December 21, 2023

pearl

"What if I am not found out by anyone ever?" A pearl asked God. "I would perish here in deep sea unfound ."
"You would still be a  pearl . Even if no human can ever find you ,or make you into some kind of jewelry." God answered .
Your existence is precious in itself even if no one appreciates it.
BY the way