Thursday, October 15, 2020

सर्द रात का इंतज़ार

उम्र कुछ बीत रही है ऐसे
ढलती सी धूप खिसक रही हो जैसे
सर्द  रात आने से पहले 
हमने धूप के साथ साथ 
न जाने कितनी बार
कुर्सी अपनी खिसकाई
बालों की सफेदी रंगी
कोशिश की चेहरे की लकीरें भी मिटाने की
कुछ नए नुस्खे भी अपनाए
पर धूप न रोक सके
अब इस सर्द रात का इंतज़ार है
जो शायद अकेले गुजारनी पड़े


No comments:

Post a Comment