Thursday, October 2, 2025

चट्टान

मेरी भावनाएं आहत हैँ
तुम्हारी बेरुखी से 
टकरा कर टूट जाती हैँ
जैसे कोई लहरें
चट्टान को गले लगाने के बाद बिखर जाती हो


क्यूँ तुमको कोई दरकार नहीं
आता मुझे पर प्यार नहीं
क्यूँ नहीं बरस जाते तुम
क्यूँ नहीं बरस जाते तुम
जैसे सावन की छीटों से
बगिया निखर जाती हो..
By the way 


Tuesday, September 30, 2025

today Asa nhi

Halaat aur mei



रोके कभी गहन धूप, कभी आँधियाँ ,
बिछड़े राह में कई कारंवा ,
आदतन पैर में हैं छाले पड़े

राह मे पर्वत ऐ मुश्किल अड़े 

 पर ,पर 
जो मैं हार जायूं ये वो थकान नही ..

घाव शब्द के, कभी परिहास के,
ठोकरें कभी, द्वन्द कभी

भय कई त्रास के 
उपेक्षा के अहसास भी,
और कोशिशे जारी रखो ,

और कोशिशे ज़ारी रखो 
कि मुझे तोड़ना आसान नही ..

भाग्य तेरे हर वार पर 
मेरी हिम्मत भारी पड़ी  ,
तू साथ दें या ना दें 
अब कोई शिकवा नही 

कि तू चीज हैं बहुत बड़ी

कि तू चीज हैं बहुत बड़ी

पर कोई  भगवान नही ..

बढ़ते रहना,  हैं नियति मेरी 
और साबित कुछ करना नही,

अब तुलना की तुला नहीं 
बस कर सकूँ गर्व ख़ुद पे

बस कर सकूँ गर्व ख़ुद पे
मुझे बनना तुझ सा महान नही ...

हैं जमीं मेरे पाँव तले,
मुझे रस्ते ख़ुद ब ख़ुद मिले ,
हैं यक़ीन ख़ुद पर इस कदर ,
क़दम बढ़े मंजिल तलक ,
रास्ते मेरे साथ हो ,
कि चाहिये मुझे  आसमान नही ...

रास्ते मेरे साथ हो ,

कि चाहिये मुझे आसमान नही ...

ऐ हालात 

और कोशिशे जारी रखो ,

कि मुझे तोड़ना आसान नही ..2



Copyrights reserved @Babita Yadav 2018

Tuesday, April 15, 2025

ख़ाक

इस सर्द दिलों की दुनिया में
सब रूह को कोयला कर बैठे है
कुछ राहतें की ख़ोज में आज भी 
ख़ुद पर ख़ाक लपेटे बैठे है....

BY the way 

Friday, March 28, 2025

 https://docs.google.com/spreadsheets/d/1- xBop69kmRBK7A31WtoKXR2bqubLHHe8u4yVZ732m-k/edit?usp=sharing 

Tuesday, March 11, 2025

कुछ आग सी है जो बुझी नहीं,

 कुछ तलाश अभी बाकी है .. 

तू कोसता है जो इतना दुनिया को, 

लगता  है  कुछ ख़्वाब तेरे बाकी है ...

BY the way