Sunday, August 29, 2021

जंगली ज़हरीले फ़ूल

बेज़ान बंजर जगह पर कभी कोई फ़ूल देखो
तो मन मोह लेगा
वो जामुनिया फ़ूल
ख़ुशबू से सरोबार
खींच लेगा अपनी ओर
क्यूंकि वहाँ फ़ूल होने की संभावना
ही नहीं थी
चले जाना क़रीब थोड़ा
बारीकीयों को नज़दीक से ज़रा देखना
शायद ज़्यादा मन करें तो
भीनी ख़ुशबू भी लेना
पर गलती से भी तोड़ न लेना
बालों में लगाने के लिए
या किताबों में रखने के लिए
सुना है जंगली फ़ूल बहुत ज़हरीले होते है
बचना मुश्किल है उनसे.

No comments:

Post a Comment