किसी ने देखा नही खुदा कॊ
पर महसूस किया होगा शायद
किसी ने देखा नही इश्क को
पर महसूस किया हो शायद
लोग कहते हैं कि खुदा है..मन का वहम
और कहते है इश्क है सिरफिरो का फितूर
मुझे कुछ कहना नही हैं ,बस इतना पता है
कि क्या दुनिया को बनाया नफ़रतो से ?
या प्यार से सजाया गया है....?
No comments:
Post a Comment