Thursday, July 4, 2019

दिए क़ा सूरज

हर दिये को दिखाने को इक सुरज होगा
हर  वक्त पुराना होगा कभी
औऱ हर बीती याद भूलानी होगी

हर बारिश की उम्मीद में
हर धूप की तपिश सहनी होगी
हर दरख़्त की हरी शाख पर पतझड़ होगा
हर रौनक ए  महल में कभी वीरानी होगी

हर पन्ने पर कई किस्से होंगे
धीरे धीरे फ़िर तेरी कहानी होगी
तू बन सकेगा समंदर या नही
बड़ी बात होगी जो
ज़िन्दगी तेरी दरिया क़ा पानी होगी .

No comments:

Post a Comment