Monday, June 24, 2019

कहानी है तों कहानीकार भी होगा kahanikar Kalahouse

क्या तेरी कहानी भी मेरी सी  है ,?
कहानी हैं तों, कहानीकार भी होगा ;

मेरी कहानी कुछ खास नही हैं ,
नयी कुछ नही, का़फी पुरानी सी हैं ,
शायद किसी मोड़ पे कुछ गज़ब हो जाए,
मालूम हॊता हैं जैसे,
कभी कभार कोई चमत्कार भी होगा ;

वही सब हैं कहानी मे ,
एक नायिका, एक नायक,
न ,औऱ कई किरदार भी हैं ,
उन सब मे से कोई,
बेहतरीन कलाकार भी होगा ;

क्या तेरी कहानी भी मेरी सी  है, ?
कहानी हैं तों कहानीकार भी होगा ;

सोची तों थी मैंने, अब लिख कोई और रहा  हैं,
जी रही हूँ मै उस पात्र को ,
हाँ ,औऱ सारे भाव महसूस किये है इसमें ,
अंत भी लगता है शानदार ही होगा;

अरे रूको, ख़त्म नही हुई है ,
हाँ ,सबके मन की तो नही है ,
रोचक तो है ,रोमांच भी बहुत  हैं ,
पढ़ने को कोई तलबगार भी होगा;

क्या तेरी कहानी भी मेरी सी  है ?
कहानी हैं तों कहानीकार भी होगा ... 

No comments:

Post a Comment