लगता है ,ज़िन्दगी में तुम्हारी कश्मकश है बहुत ,
ए दोस्त ,मेरी तरफ से इसलिए तुमको रिहायते दे दी ..
आयोगे वापस तो मान लेंगे अपना ,
कहीँ घुट कर दम ना तोड़ दे दोस्ती
तुम्हे गलतियां करने की गुंजायशे दे दी ..
कुछ बात तो है हम में भी कि ,
ख़ुद का दामन खाली करके, तुमने ,
कई मौको पर क़ीमती इनायते दे दी ...
दरमियान फ़ासला है इस क़दर ,
तुम चूक जायोगे ही ,
तो हमने भी यक़ीन के लिफाफे में रख ,
तुमको हिदायतें दे दी ..
No comments:
Post a Comment