Saturday, January 18, 2020

किश्तों की जिंदगी

ऐसा नही कि नही जी है जिंदगी 
किश्तों औऱ किराए पर सही 
पर ली है जिंदगी .

मन तो किया कभी कभार 
छीन लू, चुरा लू 
पर हर बार शराफत से 
वापस की है जिंदगी .

संभाल कर सहेज कर जी है 
अपनी ख़ुशी को गिरवी रख 
सूद समेत लौटा दी है जिंदगी 

ऐसा नही की नही जी है जिंदगी ..


No comments:

Post a Comment