जैसे की तुम औऱ मै
यानी हम .....
मौसमों की तरह बदल तो सकते है
पर लौट कर आते जरूर है
लगेगा कि इस बार गर्मी की तपिश
या सर्दी का रूखापन ज्यादा था
पर बदल ही जाता है
एक बार फिर मौसम
औऱ आती है नम बारिश औऱ नर्म धूप
कुछ चीज़े बदल नही सकती
जैसे की तुम औऱ मै
यानी हम ....
No comments:
Post a Comment